आईपीएस अधिकारी ने ट्रेनिंग पूरी होने पर अपने पिता व असम के डीजीपी को दी सलामी
आईपीएस अधिकारी ऐश्वर्या सिंह ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (हैदराबाद) से ट्रेनिंग पूरी कर पास आउट होने के मौके पर अपने पिता व असम के डीजीपी जी.पी. सिंह को सलामी दी। डीजीपी ने सलामी का वीडियो शेयर कर लिखा, "मेरे पास शब्द नहीं हैं।" वीडियो पर असम के स्पेशल डीजीपी एच. सिंह ने लिखा, "खुशनुमा पल।"