आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को नियुक्त किया गया रॉ का नया प्रमुख

आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को सोमवार को रिसर्च ऐंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा की नियुक्ति इस पद पर 2 वर्षों के लिए की गई है। सिन्हा इस पद पर सामंत कुमार गोयल की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा।

Load More