आईपीएस अधिकारी राजीव रतन का हैदराबाद में हार्ट अटैक से हुआ निधन, सीएम रेड्डी ने जताया शोक
तेलंगाना के सतर्कता और प्रवर्तन विभाग के डायरेक्टर जनरल व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव रतन का मंगलवार को हैदराबाद में हार्ट अटैक से निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद रतन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रतन के निधन पर शोक जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।