आईपीएस अफसर की पत्नी की 'प्रताड़ना' से परेशान होकर ओडिशा में ट्रेन के आगे कूदी महिला
ओडिशा में एक महिला होमगार्ड ने कथित तौर पर डीआईजी ब्रिजेश कुमार राय की पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। घटना में पीड़िता के दोनों पैर कट गए। बकौल रिपोर्ट्स, पीड़िता आईपीएस अधिकारी के घर में काम करती थी और उनकी पत्नी पीड़िता से गाली-गलौज व मारपीट करती थी।