आईफा अवॉर्ड्स 2024 में बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुईं 6 फिल्में
आईफा अवॉर्ड्स 2024 में 'बेस्ट पिक्चर' श्रेणी के लिए कुल 6 फिल्में नॉमिनेट हुई हैं। इनमें '12वीं फेल', 'ऐनिमल', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'जवान', 'सत्यप्रेम की कथा' और 'सैम बहादुर' शामिल हैं। वहीं, डायरेक्शन कैटेगरी में अमित राय, एटली, करण जौहर, संदीप रेड्डी वांगा, सिद्धार्थ आनंद और विधु विनोद चोपड़ा नॉमिनेट हुए हैं।