आईफोन की थीम वाला शादी कार्ड का वीडियो हुआ वायरल, वॉट्सऐप मेसेज की तरह लिखी है डिटेल्स
एक कपल ने रिश्तेदारों को आईफोन की थीम वाला शादी का कार्ड भेजा है जिसका वीडियो वायरल हो गया है। आईफोन जैसे दिख रहे कार्ड में बुकलेट स्टाइल लेआउट है और 3 पेज जुड़े हुए हैं। कवर पेज पर कपल की तस्वीर है जो फोन वॉलपेपर की तरह दिख रही है और अंदर सारी डिटेल्स वॉट्सऐप मेसेज की तरह है।