आईफोन 8 और उसके बाद के मॉडल्स के लिए सरकार ने जारी की उच्चस्तर की चेतावनी
केंद्र सरकार के सीईआरटी-इन ने आईओएस 16.7.1 वर्ज़न से पहले पर काम कर रहे आईफोन 8 और बाद के मॉडल्स के लिए उच्चस्तर की चेतावनी जारी की है। सीईआरटी-इन ने बताया कि 16.7.1 वर्ज़न से पहले पर काम कर रहे मॉडल्स में कई सुरक्षा खामियां हैं जिसकी मदद से एक हैकर टार्गेटेड सिस्टम पर मनमाने कोड रन कर सकता है।