आईफोन बनाने वाली पहली भारतीय कंपनी बन सकती है टाटा: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा समूह ₹4,000-₹5,000 करोड़ में कर्नाटक में ताइवानी सप्लायर विस्ट्रॉन के प्लांट का अधिग्रहण कर सकती है जिससे एप्पल के आईफोन बनाने वाली टाटा पहली भारतीय कंपनी बन जाएगी। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, टाटा कई महीनों से विस्ट्रॉन के साथ बातचीत कर रही है और मार्च के अंत तक यह सौदा पूरा करना चाहती है।