आईवीएफ प्रेग्नेंसी के दौरान मैंने अपने जुड़वां बच्चों में से एक को खो दिया था: ऐक्ट्रेस माही विज
ऐक्ट्रेस माही विज ने बताया है कि आईवीएफ प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों में से एक को खो दिया था। 2019 में तारा की मां बनीं माही ने 'ईटाइम्स' को बताया, "आईवीएफ में एक से अधिक बच्चे होने के चांसेज़ होते हैं...दुर्भाग्यवश, दूसरा बच्चा नहीं बच पाया।" माही और जय भानुशाली की 2011 में शादी हुई थी।