आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया: रिपोर्ट
'एएनआई' ने बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से बताया है कि टीम इंडिया आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। बीसीसीआई, आईसीसी से भारत के सभी मैच दुबई या श्रीलंका में कराने की मांग रखेगा। इससे पहले एशिया कप 2023 हाइब्रिड मॉडल में पाकिस्तान और श्रीलंका में हुआ था जो पहले पाकिस्तान में प्रस्तावित था।