आईसीसी द्वारा जारी टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में 6 साल में पहली बार टॉप 30 से बाहर हुए रोहित
आईसीसी ने बुधवार को टेस्ट बल्लेबाज़ों की ताज़ा रैंकिंग जारी की जिसमें इंग्लैंड के हैरी ब्रूक अपने साथी खिलाड़ी जो रूट की बादशाहत को तोड़कर 898 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर हैं। वहीं, 31वें स्थान पर मौजूद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 6 साल में पहली बार टेस्ट बल्लेबाज़ों की रैंकिंग में टॉप-30 से बाहर हुए हैं।