आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के एमडी व सीईओ नियुक्त किए गए अनूप बागची
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने अनूप बागची को एमडी व सीईओ नियुक्त किया है जो एन.एस. कन्नन का स्थान लेंगे। कन्नन 18 जून 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। बागची की नियुक्ति 5 वर्षों के लिए हुई है जो 19 जून 2023 से प्रभावी होगी। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के शेयर मूल्य का भाव बागची की नियुक्ति के एलान के बाद 9% बढ़ गया।