आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर ने बेटे की शादी के लिए मांगी अंतरिम रिहाई
आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर ने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका
दायर कर जेल से अंतरिम रिहाई की मांग की है। दंपति ने 15 जनवरी को अपने बेटे की शादी के लिए रिहाई मांगी है। वहीं, दंपति ने कोर्ट से सीबीआई द्वारा उनके खिलाफ दायर एक एफआईआर को रद्द करने की मांग की है।