आईसीएमआर के अनुसार ज़्यादा नमक खाने से कौन-कौनसी दिक्कतें हो सकती हैं?
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, रोज़ाना अधिकतम 5 ग्राम नमक खाना चाहिए और ज़्यादा नमक खाने से रक्त वाहिकाओं, रक्तचाप, हड्डियों व गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट को नुकसान पहुंच सकता है। आईसीएमआर के मुताबिक, ज़्यादा नमक पेट की म्यूकोसा (आंतरिक सतह) को प्रभावित कर सकता है और यह गैस्ट्रिक कैंसर के जोखिम को भी बढ़ा सकता है।