आईसीएमआर के मुताबिक किन चीज़ों से बन सकता है हेल्दी स्नैक?
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने अपने आहार संबंधी दिशानिर्देशों में बताया है कि एक आदर्श हेल्दी स्नैक में योगर्ट, सीड्स (बीज) या नट्स के साथ सब्ज़ियों या फलों का सलाद शामिल होना चाहिए। आईसीएमआर ने बताया कि भुनी हुईं या उबली हुईं बीन्स, लोबिया, छोले और मूंगफली भी हेल्दी स्नैक के विकल्प हो सकते हैं।