आईसीएमआर ने बताए बच्चों को लू लगने पर बचाव के तरीके
आईसीएमआर ने बच्चों को लू लगने की स्थिति में इससे बचाव के तरीके बताए हैं। बकौल आईसीएमआर, धूप संबंधी समस्या होने पर बच्चे को फौरन घर/छांव में ले जाएं, पानी की पट्टी करें, कपड़ों को ढीला करें, बच्चे को पांव थोड़ा ऊंचा करके लिटाएं और बेहोश होने की स्थिति में खाने/पीने को कुछ न दें।