आईसीएसई परीक्षा परिणाम को लेकर डरे हुए छात्र को दिया गया मुंबई पुलिस का जवाब हुआ वायरल
आईसीएसई की 10वीं की परीक्षा के परिणाम को लेकर ध्रुव नामक एक ट्विटर यूज़र ने रविवार को मुंबई पुलिस को टैग कर लिखा, 'मैं बहुत भयभीत हूं' जिसपर पुलिस ने लिखा, "परीक्षा एक यात्रा है...यह कोई...अंतिम पड़ाव या उपलब्धि नहीं है।" मुंबई पुलिस का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कई यूज़र्स ने पुलिस की तारीफ की।