आईसीजे में दायर 'गाज़ा नरसंहार' केस में जर्मनी ने किया इज़रायल का समर्थन, रूस ने की आलोचना
जर्मनी ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में इज़रायल के खिलाफ गाज़ा में फिलिस्तीनियों के नरसंहार के आरोप में दायर केस में इज़रायल का समर्थन किया है। इस पर रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़कारोवा ने जर्मनी की आलोचना करते हुए कहा, "इस पर हमें कोई आश्चर्य नहीं है।" गौरतलब है कि यह मामला दक्षिण अफ्रीका द्वारा दायर किया गया है।