आईसीसी अपने ₹4,930 करोड़ के राजस्व का वितरण कैसे करेगी और भारत को कितना मिलेगा?
आईसीसी ने अपने नए राजस्व वितरण मॉडल को मंज़ूरी दे दी है। मॉडल के तहत, आईसीसी की अनुमानित वार्षिक कमाई $600 मिलियन (₹4,930 करोड़ से अधिक) होगी और बीसीसीआई 2024 से 2027 तक सालाना करीब $230 मिलियन (₹1,890 करोड़ से अधिक) कमाएगा। इंग्लैंड को लगभग $41.33 मिलियन जबकि ऑस्ट्रेलिया को $37.53 मिलियन और पाकिस्तान को $34.51 मिलियन की कमाई होगी।