आईसीसी ने 1 अक्टूबर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लागू होने वाले नए नियमों की सूची जारी की
आईसीसी ने 1 अक्टूबर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लागू होने वाले नए नियमों की सूची जारी की है। नए नियमों में बल्लेबाज़ को टेस्ट व वनडे में दो मिनट में स्ट्राइक लेनी होगी। किसी खिलाड़ी के कैच आउट होने पर नया बल्लेबाज़ ही अगली गेंद का सामना करेगा, भले ही बल्लेबाज़ों ने कैच से पहले एक-दूसरे को क्रॉस किया हो।