आईसीसी ने अंतरिक्ष में वनडे विश्व कप ट्रॉफी की तस्वीर की शेयर
आईसीसी ने अंतरिक्ष में वनडे विश्व कप ट्रॉफी की तस्वीर शेयर की है। आईसीसी ने पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 का ट्रॉफी टूर लॉन्च करने के लिए ट्रॉफी को अंतरिक्ष में भेजा। ट्रॉफी को स्ट्रेटोस्फेरिक बलून के ज़रिए पृथ्वी से 1,20,000 फीट ऊपर स्ट्रेटोस्फेयर (समताप मंडल) में लॉन्च किया गया और इसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में लैंड कराया जाएगा।