आईसीसी ने इंदौर की पिच को दी 'खराब' रेटिंग, 14 दिन के भीतर अपील कर सकता है बीसीसीआई
आईसीसी ने इंदौर में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट की पिच को 'खराब' रेटिंग दी है। होल्कर स्टेडियम को 3 डीमेरिट अंक मिले हैं। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने कहा, "पिच बहुत सूखी थी और शुरू से ही स्पिनरों को मदद कर रही थी।" बीसीसीआई के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 14 दिन का समय है।