आईसीसी ने जारी की ताज़ा वनडे टीम रैंकिंग, इंग्लैंड ने गंवाया शीर्ष स्थान
आईसीसी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में इंग्लैंड की 0-3 से हार के बाद ताज़ा वनडे टीम रैंकिंग जारी की है। न्यूज़ीलैंड 114 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड 113 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गया है। वनडे रैंकिंग में भारत तीसरे स्थान पर है।