आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2022 के सभी कमेंटेटर्स की सूची जारी की, 3 भारतीय शामिल
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2022 की कमेंट्री टीम का खुलासा किया है जिसमें ऐडम गिलक्रिस्ट, डेल स्टेन, ऑइन मॉर्गन, माइकल क्लार्क, नासिर हुसैन, कार्लोस ब्रैथवेट और शेन वॉटसन समेत 29 कमेंटेटर्स हैं। आधिकारिक कमेंट्री टीम में 3 भारतीय हर्षा भोगले, रवि शास्त्री और सुनील गावस्कर शामिल हैं जबकि मेल जोन्स, ईसा गुहा और नताली जर्मानोस 3 महिला कमेंटेटर्स हैं।