आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल किया जारी
आईसीसी ने टी20 विश्व कप-2024 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल जारी कर दिया है। भारतीय टीम 1 जून को बांग्लादेश से भिड़ेगी। वेस्टइंडीज़ का सामना 30 मई को ऑस्ट्रेलिया से होगा जबकि आयरिश टीम 31 मई को श्रीलंका से भिड़ेगी। 28 मई को ऑस्ट्रेलिया का नामीबिया से मुकाबला होगा जबकि दक्षिण अफ्रीकी टीम 29 मई को इंट्रा-स्क्वॉड वॉर्म-अप मैच खेलेगी।