आईसीसी ने टीम रैंकिंग्स में की बड़ी गलती, भारत को नंबर-1 टेस्ट टीम बताया
आईसीसी ने मंगलवार को रैंकिंग्स में बड़ी गलती करते हुए भारत को नंबर-1 टेस्ट टीम बता दिया। आईसीसी ने भारत के ऑस्ट्रेलिया से 4 अंक ज़्यादा दिखाते हुए 115 रेटिंग अंक बताए। हालांकि, गलती का अहसास होने पर आईसीसी ने रैकिंग्स अपडेट की जिसमें भारत 115 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 126 अंकों के साथ शीर्ष पर दिखा।