आईसीसी ने डोपिंग उल्लंघन के लिए बांग्लादेशी पेसर शोहिदुल पर लगाया 10 महीने का बैन

आईसीसी ने बांग्लादेशी तेज़ गेंदबाज़ शोहिदुल इस्लाम को डोपिंग उल्लंघन करने पर 10 महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। उन्होंने 28 मई 2022 को अपना अपराध स्वीकार कर लिया था और अब वह 28 मार्च, 2023 से खेल सकेंगे। शोहिदुल के यूरिन की जांच में क्लोमीफीन पाया गया था जो वाडा की प्रतिबंधित पदार्थ की सूची में शामिल है।

Load More