आईसीसी ने नियम का उल्लंघन करने को लेकर टिम साउदी को लगाई फटकार

टी20 विश्व कप 2024 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच के दौरान नियम का उल्लंघन करने को लेकर आईसीसी ने न्यूज़ीलैंड के तेज़ गेंदबाज़ टिम साउदी को फटकार लगाई है। इसके अलावा साउदी के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1 डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। साउदी आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के उल्लंघन के दोषी पाए गए हैं।

Load More