आईसीसी ने बताए 5 मैच-अप्स जो वनडे विश्व कप 2023 फाइनल में साबित हो सकते हैं निर्णायक
आईसीसी ने वनडे विश्व कप-2023 फाइनल में निर्णायक साबित हो सकने वाले 5 मैच-अप्स बताए हैं। इनमें जॉश हेज़लवुड बनाम विराट कोहली, रोहित शर्मा बनाम मिचल स्टार्क, कुलदीप यादव बनाम ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ बनाम रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी बनाम डेविड वॉर्नर शामिल हैं। आईसीसी ने लिखा, "क्या इस विश्व कप में...मोहम्मद शमी को रोकने का कोई तरीका है?"