आईसीसी ने बताए उन 5 खिलाड़ियों के नाम जिनके प्रदर्शन पर टी20 विश्व कप 2022 में रहेगी नज़र
आईसीसी ने उन 5 खिलाड़ियों के नाम बताए हैं जिनके प्रदर्शन पर ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप 2022 में नज़र रहेगी। सूची में 4 बल्लेबाज़ और 1 गेंदबाज़ हैं। सूर्यकुमार यादव एकमात्र भारतीय हैं जबकि अन्य 4 खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर, श्रीलंकाई लेग-स्पिनर वानिंदु हसरंगा, इंग्लिश कप्तान जॉस बटलर और पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान शामिल हैं।