आईसीसी ने वनडे विश्व कप-2023 के शेड्यूल के एलान के बाद टूर्नामेंट के पांच प्रमुख मैच बताए हैं। इस सूची में 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाला भारत-पाकिस्तान मैच, 5 अक्टूबर को इंग्लैंड-न्यूज़ीलैंड मैच (अहमदाबाद), 8 अक्टूबर को भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच (चेन्नई), 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच (लखनऊ) और 7 अक्टूबर को धर्मशाला में बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच शामिल हैं।