आईसीसी ने भ्रष्टाचार को लेकर यूके के क्रिकेटर रिज़वान जावेद पर 17.5 साल के लिए लगाया बैन
आईसीसी ने यूके के क्रिकेटर रिज़वान जावेद को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के भ्रष्टाचार रोधी नियमों के 5 अलग-अलग उल्लंघनों का दोषी पाए जाने के बाद 17.5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले आईसीसी ने 2021 अबू धाबी टी10 क्रिकेट लीग के मैचों में भ्रष्टाचार की कोशिशों को लेकर जावेद समेत अन्य पर आरोप तय किए थे।