आईसीसी ने मार्च महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड विजेताओं के नामों का किया एलान
आईसीसी ने बुधवार को मार्च महीने के प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड विजेताओं के नामों का एलान कर दिया। पुरुष वर्ग में इस बार यह अवॉर्ड बांग्लादेश के ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन को मिला है। वहीं, महिला वर्ग में रवांडा की 19 वर्षीय ऑल-राउंडर हेनरिऐट इशिमवी ने मार्च महीने का यह अवॉर्ड जीता है।