आईसीसी ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद जारी की बल्लेबाज़ों की ताज़ा रैंकिंग
आईसीसी ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद बल्लेबाज़ों की ताज़ा रैंकिंग जारी की है। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और वह न्यूज़ीलैंड के केन विलियमसन से केवल 1 अंक पीछे हैं जिन्होंने फिर से नंबर-1 का स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लबुशेन और ट्रैविस हेड क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।