आईसीसी ने लॉर्ड्स टेस्ट में बेयरस्टो के डिसमिसल को 'रन आउट' से बदलकर किया 'स्टंप आउट'
आईसीसी ने विवाद के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लिश बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो के डिसमिसल को 'रन आउट' से बदलकर 'स्टंप आउट' कर दिया है। दरअसल, बेयरस्टो एक बाउंसर छोड़ने के बाद क्रीज़ से बाहर निकल गए थे जिसके बाद विकेटकीपर ने गेंद विकेट पर मार दी थी और उन्हें रन आउट करार दिया गया था।