आईसीसी ने वनडे विश्व कप के 2 मैच स्थानांतरित करने का पाक का अनुरोध किया खारिज
आईसीसी ने वनडे विश्व कप-2023 के दो मैचों को स्थानांतरित करने का पाकिस्तान का अनुरोध खारिज कर दिया है। पीसीबी ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच को चेन्नई से बेंगलुरु और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को बेंगलुरु से चेन्नई रीशेड्यूल करने का अनुरोध किया था। हालांकि आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, पाकिस्तानी टीम बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया और चेन्नई में अफगानिस्तान से भिड़ेगी।