आईसीसी ने वनडे विश्व कप के फाइनल से पहले शेयर कीं नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तस्वीरें
आईसीसी ने वनडे विश्व कप-2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल मुकाबले से पहले मैच के वेन्यू नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है, "सिर्फ एक दिन बाकी! 😍" तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, "हम इतिहास का गवाह बनने के लिए तैयार हैं।" अन्य फैन ने लिखा, "खूबसूरत स्टेडियम।"