आईसीसी ने शेयर किया अश्विन के मैच जिताऊ रन का वीडियो, द्रविड़ की प्रतिक्रिया हुई वायरल
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ रविचंद्रन अश्विन के मैच जिताऊ रन का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में डगआउट में बैठे भारतीय खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की प्रतिक्रिया दिख रही है और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का रिऐक्शन वायरल हो गया है। एक फैन ने लिखा, "राहुल द्रविड़ जश्न मना रहे हैं...मतलब वाकई खास है।"