आईसीसी ने शेयर की एक फ्रेम में मौजूद टी20 विश्व कप 2022 के सभी कप्तानों की तस्वीर
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत से एक दिन पहले एक फ्रेम में मौजूद सभी 16 टीमों के कप्तानों की तस्वीर शेयर की है। टी20 विश्व कप 2022 की शुरुआत राउंड-1 के साथ 16 अक्टूबर से होगी और टूर्नामेंट के पहले मैच में नामीबिया व श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत का पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा।