आईसीसी ने शेयर की कोहली को आउट करने के लिए स्मिथ द्वारा लिए गए फ्लाइंग कैच की तस्वीर

आईसीसी ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारत की दूसरी पारी के दौरान 49 रन पर खेल रहे विराट कोहली को आउट करने के लिए स्लिप में खड़े स्टीव स्मिथ द्वारा लिए गए फ्लाइंग कैच की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। आईसीसी ने लिखा, "मैच का महत्वपूर्ण मोड़!" एक फैन ने लिखा, "निसंदेह वह स्लिप के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं।"

Load More