आईसीसी ने शेयर की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 3 संभावित फाइनल की सूची
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की दौड़ में केवल 3 टीमों (ऑस्ट्रेलिया, भारत और श्रीलंका) के होने के बाद आईसीसी ने 3 संभावित फाइनल मैच की सूची शेयर की है। इसमें ऑस्ट्रेलिया-भारत फाइनल की संभावना 88.9%, ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका फाइनल की संभावना 8.3% और भारत-श्रीलंका फाइनल की संभावना 2.8% जताई गई है। गौरतलब है, फाइनल मैच जून में खेला जाएगा।