आईसीसी ने शेयर कीं एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने के बाद जश्न मनाती भारतीय महिला टीम की तस्वीरें
आईसीसी ने हांगझोउ (चीन) में एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने के बाद जश्न मनाती भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तस्वीरें 'X' पर शेयर की हैं। भारत ने फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 19 रनों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। गौरतलब है, एशियन गेम्स में क्रिकेट स्पर्धा में भारत ने पहली बार हिस्सा लिया है।