आईसीसी ने शेयर कीं धर्मशाला स्टेडियम की तस्वीरें, बैकग्राउंड में दिखीं बर्फ से ढकी पहाड़ियां

आईसीसी ने वनडे विश्व कप-2023 के दक्षिण अफ्रीका-नीदरलैंड्स मैच के दौरान ली गई धर्मशाला स्टेडियम (हिमाचल प्रदेश) की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा है, "लुभावना दृश्य।" तस्वीरों के बैकग्राउंड में बर्फ से ढकी पहाड़ियां दिख रही हैं। एक क्रिकेट फैन ने कमेंट किया, "दुनिया का सबसे खूबसूरत स्टेडियम।" अन्य ने लिखा, "यह 3डी सिनेमैटिक एक्सपीरियंस जैसा है।"

Load More