आईसीसी बोर्ड ने रविवार को श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का निलंबन तत्काल प्रभाव से हटा दिया। बोर्ड में सरकारी हस्तक्षेप के कारण नवंबर में एसएलसी को निलंबित कर दिया गया था। आईसीसी ने बताया कि निलंबन के बाद से स्थिति पर आईसीसी बोर्ड की नज़र थी और बोर्ड संतुष्ट है कि एसएलसी अब अपने दायित्वों का उल्लंघन नहीं कर रहा है।