आईसीसी ने स्लो ओवर रेट के लिए भारत के डब्ल्यूटीसी अंक काटे व लगाया फाइन
आईसीसी ने सेंचूरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में स्लो ओवर रेट के लिए भारत के दो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) अंक काट लिए हैं। भारतीय टीम पर मैच फीस का 10% फाइन भी लगाया गया है। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने पाया कि भारत ओवर डालने के लिए निर्धारित समय में दो ओवर पीछे रहा।