आईसीसी महिला टी20I गेंदबाज़ी रैंकिंग में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचीं दीप्ति शर्मा

आईसीसी ने महिला गेंदबाज़ों की टी20I रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। दीप्ति और पाकिस्तानी खिलाड़ी सादिया इकबाल के संयुक्त रूप से 718 रेटिंग अंक हैं। गौरतलब है, 777 रेटिंग अंक के साथ इंग्लैंड की खिलाड़ी सोफी ऐकलस्टन महिला गेंदबाज़ों की टी20I रैंकिंग में पहले स्थान पर हैं।

Load More