आईसीसी मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द इयर 2023 के दावेदारों का हुआ एलान
आईसीसी ने मेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द इयर 2023 के दावेदारों का एलान कर दिया है। इस पुरस्कार की दौड़ में न्यूज़ीलैंड के रचिन रवींद्र, दक्षिण अफ्रीका के जेरल्ड कुट्ज़िया, श्रीलंका के दिलशान मदुशंका और भारत के यशस्वी जायसवाल शामिल हैं। जायसवाल ने 2023 में टी20I क्रिकेट की 14 पारियों में कुल 430 रन बनाए।