आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीतने वाले वेस्टइंडीज़ के पहले खिलाड़ी बने जोसेफ
वेस्टइंडीज़ के 24-वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ शमर जोसेफ ने जनवरी का आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीता है। जोसेफ 2021 में शुरू हुए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड को जीतने वाले वेस्टइंडीज़ के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जोसेफ ने जनवरी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों में 57 रन बनाए और 13 विकेट लिए थे।