आईसीसी मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर 2023 के दावेदारों का हुआ एलान, 3 भारतीय शामिल
आईसीसी ने मेन्स वनडे क्रिकेटर ऑफ द इयर 2023 अवॉर्ड के दावेदारों का एलान कर दिया है जिनमें तीन भारतीयों (शुभमन गिल, मोहम्मद शमी और विराट कोहली) को शामिल किया गया है। न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर डैरिल मिचल इस सूची में शामिल एकमात्र गैर-भारतीय क्रिकेटर हैं। गौरतलब है, गिल ने 2023 में वनडे में सर्वाधिक 1,584 रन बनाए।