आईसीसी वीमेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द इयर अवॉर्ड के दावेदारों का हुआ एलान
आईसीसी ने शुक्रवार को वीमेन्स टी20I क्रिकेटर ऑफ द इयर 2022 अवॉर्ड के दावेदारों का एलान किया। 4 खिलाड़ियों की सूची में स्मृति मंधाना एकमात्र भारतीय हैं और वह लगातार दूसरी बार इस अवॉर्ड के लिए नामित हुई हैं। पाकिस्तान की निदा डार, न्यूज़ीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की ताहलिया मैक्ग्रा इस पुरस्कार की अन्य दावेदार हैं।